तेल की बढ़ती कीमतों पर प्रधान ने दी सफाई, कहा- अरब देशों में कम हो रहे हैं उत्पादन
बढ़ती कीमतों को लेकर उन्होंने पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों (ओपेक) को जिम्मेदार बताया है।
नई दिल्ली:
देश भर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सफाई दी है। बढ़ती कीमतों को लेकर उन्होंने पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों (ओपेक) में कम उत्पादन को जिम्मेदार बताया है।
प्रधान ने कहा है कि ओपेक देशों में क्रूड ऑयल कम निकल रहे हैं जिस कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही है यही कारण है कि भारत में तेल की कीमतें बढ़ रही है।
हालांकि पेट्रोलियम मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सरकार समाधान निकाल लेगी।
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधान ने कहा, 'मैं मानता हूं कि भारत में तेल की दाम बढ़ने के बाद मध्यम वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। यह हमारे हाथ में नहीं है। ओपेक देशों में बहुत ही कम मात्रा में तेल निकाले जा रहे हैं। जल्द ही भारत सरकार इसका समाधान निकालेगी।'
आगे उन्होंने जोड़ा, 'अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण अतंरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ना भी एक प्रमुख कारण है।' बता दें कि इस भारत में तेल की कीमतें सबसे ऊपर पहुंच चुकी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य