logo-image

लालू प्रसाद यादव मुंबई के अस्पताल में भर्ती, हृदय रोग का चलेगा इलाज

चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को झारखंड हाई कोर्ट ने छह सप्ताह की जमानत दी है।

Updated on: 23 May 2018, 10:28 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती हुए हैं।

उनके परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि कुछ साल पहले यादव की बायपास सर्जरी हुई थी।

उन्होंने इस संस्थान के हृदय रोग के प्रसिद्ध डॉक्टर रामाकांत पांडा से इलाज के लिए समय मांगा था।

चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को झारखंड हाई कोर्ट ने छह सप्ताह की जमानत दी है।

अस्पताल ने एक बयान में बताया कि पांच डॉक्टरों की एक टीम को उनके इलाज के लिए तैयार किया गया है। यादव पिछले साल दोषी करार दिए जाने के बाद 23 दिसंबर से जेल में थे।

और पढ़ें- कुमारस्वामी के बहाने विपक्षी हुए साथ, क्या मोदी को दे पाएंगे मात