logo-image

मुंबई के अक्सा बेकरी में मजदूरों पर चिमनी गिरने से 3 की मौत, दो घायल

मुंबई के अक्सा बेकरी में दर्दनाकर हादसा हुआ है। बीती रात बेकरी में काम करते हुए तीन मजदूरों के ऊपर चिमनी गिर जाने की वजह से उनकी जान चली गई।

Updated on: 23 Jul 2017, 10:46 AM

highlights

  • मुंबई के अक्सा बेकरी में चिमनी गिरने से तीन मजदूरों की मौत
  • दो मजदूरों की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

नई दिल्ली:

मुंबई के अक्सा बेकरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। बीती रात बेकरी में काम करते हुए चिमनी गिर जाने की वजह से तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में दो मजदूर बुरी तरह घायल भी हैं।

दोनों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। मजदूरों पर बेकरी की चिमनी कैसे गिरे अभी ये साफ नहीं हो पाया है। घायल दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है और ना ही सरकार ने अभी मरनेवाले लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

अक्सा बेकरी मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में है और वहां के लोगों बीच यहां की केक और पेस्ट्री बेहद लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, महागठबंधन के भविष्य पर हुई बात

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का 'न्यूयॉर्क टाइम्स' पर हमला, कहा- अखबार की एक रिपोर्ट के कारण बच गया था बगदादी