logo-image

केरल के प्रोफेसर ने दिया विवादित बयान, कहा- जींस और शर्ट पहनने वाली महिलाएं देती है ट्रांसजेंडर बच्चे को जन्म

प्रोफेसर डॉ रजित ने कहा है कि जींस और शर्ट पहनने वाली महिलाएं ट्रांसजेंडरों बच्चे को जन्म देती है।

Updated on: 05 Apr 2018, 09:19 PM

नई दिल्ली:

देश का सबसे सबसे ज्यादा शिक्षित राज्य माना जाने वाले केरल के एक प्रोफेसर ने महिलाओं से जुड़ा एक विवादित बयान दिया है। प्रोफेसर डॉ रजित ने कहा है कि जींस और शर्ट पहनने वाली महिलाएं ट्रांसजेंडरों बच्चे को जन्म देती है।

राज्य सरकार ने कहा है कि उसने प्रफेसर रजित कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने और उन्हें स्कूलों एवं कॉलेजों में सरकार द्वारा प्रायोजित जागरूकता वाली क्लासेस से दूर रखने का फैसला किया है।

कलाडी के श्री शंकर संस्कृत विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के प्रफेसर कुमार ने कसारगोड में छात्रों के लिए एक जागरूकता क्लास के दौरान कथित तौर पर कहा कि जींस, शर्ट पहनने वाली और पुरुषों की तरह कपड़े पहनने वाली महिलाएं 'ट्रांसजेंडरों को जन्म देंगी।'

उन्होंने कहा जो महिला नारीत्व खोते जा रही हैं, और मर्दों की तरह व्यवहार करती हैं, उनके बच्चे ट्रांसजेंडर होते हैं। हालांकि यहां इन्होंने पुरुषों के बारे में भी कहा कि जो लड़के अपनी पुरुषार्थ खोते जा रहे हैं, ये बात उनपर भी लागू होती है।

उन्होंने कहा कि केरल में छह लाख से अधिक ट्रांसजेंडर हैं। जिन बच्चों के माता-पिता अच्छे चरित्र के नहीं होते हैं, वे 'आटिजम और सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित होते हैं।'

और पढ़ें: SC/ST एक्ट पर मायावती ने कहा, अपनी कमी छिपाने के लिए BJP कर रही BSP के खिलाफ दुष्प्रचार

स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने एक बयान में कहा, 'रजित कुमार अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं और लगातार महिला विरोधी टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अपना विवादित बयान वापस नहीं लिया है। इसलिए सरकार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने पर विचार कर रही है।'

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के विधायक पन्ना लाल शाक्य ने भी महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि पन्नालाल शाक्य ने कहा कि लड़कियां एक से ज़्यादा बॉयफ्रेंड्स बनाती हैं इसलिए बलात्कार जैसी घटनाएं होती हैं।

और पढ़ें: यूपी: रामपुर में इंसानियत हुई शर्मसार, पड़ोसी ने 3 साल की मासूम के साथ रेप कर बक्से में किया बंद