केरल: त्रिसूर में RSS कार्यकर्ता का मर्डर, हत्या के आरोप में जमानत पर था बाहर
केरल के त्रिसूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की कथित हत्या का मामला सामने आया है।
highlights
- केरल के त्रिसूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की कथित हत्या का मामला सामने आया है
- मारा गया कार्यकर्ता चार साल पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी है
नई दिल्ली:
केरल के त्रिसूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की कथित हत्या का मामला सामने आया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरएसएस कार्यकर्ता आनंद की त्रिसूर में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मारा गया कार्यकर्ता चार साल पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी है और जमानत पर बाहर था।
मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। आरएसएस कार्यकर्ता आनंद बाइक पर सवार था और तभी एक कार ने उसे धक्का मार दिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
आनंद को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दरअसल केरल संघ और वामपंथी संगठनों के बीच खूनी हिंसा का गढ़ रहा है।
#UPDATE RSS worker Anand was allegedly murdered in Kerala's Thrissur. He was an accused in the murder case of a CPIM activist 4 years ago pic.twitter.com/Bvm3wmNs8M
— ANI (@ANI) November 12, 2017
इससे पहले केरल के कन्नूर में आरएसएस के एक कार्यकर्ता पर कथित सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया था। गौरतलब है कि राज्य में संघ कार्यकर्ताओं की हत्या व हिंसा की घटनाओं के विरोध में बीजेपी 15 दिनों की 'जन रक्षा यात्रा' निकाल चुकी है।
राजनीतिक हत्या को लेकर बीजेपी ने केरल की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पिनराई विजयन की सरकार ने केरल जैसे खूबसूरत राज्य को 'राजनीतिक कब्रिस्तान' बना दिया है।
और पढ़ें: अमित शाह ने CPI(M) पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी नेताओं की हत्या पर चुप क्यों है केरल सरकार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर