logo-image

करवा चौथ व्रत: जानिए कब किस शहर में दिखेगा चांद

8 अक्टूबर को करवा चौथ पूजा करने का कुल समय 1 घंटे 14 मिनट का होगा। चतुर्थी तिथि 8 अक्टूबर को 04:58 बजे शुरू होगी और चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर को 02:16 बजे समाप्त हो जाएगी।

Updated on: 08 Oct 2017, 08:59 PM

नई दिल्ली:

सुहाग की लंबी आयु के लिए मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ है। इस पर्व में पत्नी रात को चांद के सामने पति को चेहरा छलनी में देखकर अपना व्रत पूरा करती है। इस दिन महिलाएं नए कपड़े और गहने पहनकर तैयार होती है। हाथों पर मेहंदी लगाती है और पति की लंबी आयू के लिए व्रत रखती है।

करवा चौथ को करक चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है करवा या करक का मतलब है एक मिट्टी के बर्तन का उपयोग जिसमें एक महिला चंद्रमा को अरघ्य (भेंट) देती है।

इस साल रात 08:27 पर चांद के उगने की उम्मीद है।

8 अक्टूबर को करवा चौथ पूजा करने का कुल समय 1 घंटे 14 मिनट का होगा। चतुर्थी तिथि 8 अक्टूबर को 04:58 बजे शुरू होगी और चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर को 02:16 बजे समाप्त हो जाएगी।

छोटे कारोबारियों को मोदी सरकार का दीवाली गिफ्ट, GST रिटर्न अब हर तीन महीने में, बिना पैन कार्ड खरीदे ज्वैलरी

उत्तर भारत में गाजियाबाद में चंद्रमा के दर्शन रात 8.30 बजे किए जा सकेंगे। लखनऊ में 8.35 बजे, देहरादून में 8.32 बजे, आगरा में 8.35 बजे और चंडीगढ़ में 8.42 बजे चांद देखा जा सकेगा। भोपाल में रात 8 बजकर 34 मिनट पर चांद दिखाई देगा। अहमदाबाद में 8.45 बजे, मुंबई में 8.35 बजे और पुणे में 8.30 बजे चांद के दर्शन करके महिलाएं व्रत समाप्त कर सकेंगी।

अर्थशास्त्र के नोबेल के दावेदारों में शामिल आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन