कर्नाटकः फसल बचाने के लिए खेत में लगाया बिजली का करंट, दो बच्चों की मौत, 3 जानवर भी हुए शिकार
बताया जा रहा है कि खेत में लगे फसलों को जानवरों से बचाने के लिए फसल मालिक ने चारों तरफ से तार से घेर दिया था और उसमें करंट प्रवाहित कर दिया था।
नई दिल्ली:
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में करंट लगने से दो बच्चों और तीन बकरियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खेत में लगे फसलों को जानवरों से बचाने के लिए फसल मालिक ने चारों तरफ से तार से घेर दिया था और उसमें करंट प्रवाहित कर दिया था।
घटना कलबुर्गी जिले के जेवारगी गांव की बताई जा रही है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपनी बकरी को चराने के लिए उधर गुजर रहे थे तभी वह उन तार के संपर्क में आ गए। जिसके बाद दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
एएनआई के मुताबिक, 'फसल को बचाने के लिए मालिक ने खेत में करंट लगाया था जिसमें उलझ कर दो बच्चों की मौत हो गई। घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।'
Karnataka: Two children and three goats died due to electric shock in an agricultural field in Jewargi in Kalaburagi district yesterday. A case has been registered pic.twitter.com/wxR4awYqpS
— ANI (@ANI) July 14, 2018
इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों की लापरवाही के कारण कई लोगों की जान तक जा चुकी हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह