कर्नाटक: कांग्रेस के दो गायब विधायक गोल्ड फिंच होटल में मिले, BJP MLA जी सोमशेखर रेड्डी भी थे साथ
बताया जा रहा है कि इन दोनों विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया था। आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पिछले दों दिनों से गायब चल रहे थे।
नई दिल्ली:
कर्नाटक के डीजीपी नीलमणि एन राजू ने कांग्रेस के दो गायब विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा को गोल्ड फिंच होटल से बरामद किया है।
डीजीपी ने इन दोनों विधायकों के साथ बीजेपी एमएलए जी सोमशेखर रेड्डी को भी पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि इन दोनों विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया था। आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पिछले दों दिनों से गायब चल रहे थे।
एक लापता कांग्रेस विधायक आनंद सिंह गोल्ड फिंच होटल से बाहर जाते हुए दिखाई दिए हैं।
One of the 'missing' Congress MLAs Anand Singh seen leaving Bengaluru's Goldfinch hotel #KarnatakaFloorTest pic.twitter.com/qY77RCZfHC
— ANI (@ANI) May 19, 2018
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा था कि फ़िलहाल हमारे दो विधायक विधानसभा में मौजूद नहीं है लेकिन वो वापस आकर हमें ही वोट करेंगे।
मोइली ने कहा, 'पूरे विश्व के सामने आज बीजेपी का पर्दाफ़ाश हो जाएगा।
वह जानते हैं कि उनके पास सिर्फ 104 सीटें हैं इसके वाबजूद वो हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं। फ़िलहाल हमारे दो विधायक विधानसभा में नहीं आए हैं वो जब भी आएंगे हमें समर्थन देंगे।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य