logo-image

कर्नाटक चुनाव: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा - '6 C संस्कृति' ने हर राज्य को किया बर्बाद

कर्नाटक के बंगारपेट में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा अब यहां से भी पार्टी की विदाई का वक्त आ गया है।

Updated on: 09 May 2018, 03:58 PM

बंगारपेट:

कर्नाटक के बंगारपेट में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस के  'छह सी'-कल्चर ने राज्यों को बर्बाद कर दिया।

मोदी ने कहा, 'कांग्रेस के 'छह सी'-कल्चर (संस्कृति), कॉम्यूनिलिज्म (सांप्रदायिकता) , कास्टिजम (जातिवाद), क्राइम (अपराध), करप्शन (भ्रष्टाचार), कॉन्ट्रेक्ट (ठेकेदारी) ने हर उस राज्य को तबाह कर दिया, जहां वह सत्ता में थी।'

उन्होंने कहा, महारष्ट्र, गोवा, असम और हिमाचल प्रदेश के साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेस की कर्नाटक को अलविदा कहने की बारी है।

प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'अब वक्त कर्नाटक से कांग्रेस की विदाई का है। देश में कहीं भी चुनाव हुए हैं, पार्टी ने हार झेली है।'

मतों की गणना की तारीख की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, '15 मई को कर्नाटक में क्या होगा।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 2019 में प्रधानमंत्री बनने के बयान पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, 'वह दबंगों की तरह आए और अपना रास्ता बनाने लगे जबकि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके पास कई सालों का अनुभव है।'

उन्होंने कहा, 'कोई कैसे खुद को प्रधानमंत्री घोषित कर सकता है? यह और कुछ नहीं अंहकार है।'

और पढ़ें: कर्नाटक में सोनिया ने संभाला मोर्चा, कहा-भाषणबाज मोदी को लगा 'कांग्रेस मुक्त' भारत का भूत

उन्होंने कहा, 'जब मनमोहन सिंह की सरकार केंद्र में थी तो रिमोट कंट्रोल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुआ करता था।'

मोदी ने कहा कि उनके शासन में देश की जनता के पास रिमोट कंट्रोल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हाई कमांड के आदेशों का पालन करना जारी रखेंगे। हाई कमांड देशवासी और नागरिक है।

उन्होंने कहा, 'जब भी कांग्रेस को कहीं भी अपनी सरकार बनाने का मौका मिला केवल भ्रष्टाचार बढ़ा। भाजपा के शासनकाल में केवल अच्छी चीजों का मौका मिला।'

और पढ़ें: मोदी ने कहा, BJP राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित, कांग्रेस में होती है एक परिवार की पूजा