कर्नाटक CM कुमारस्वामी का आदेश, सरकारी बैठकों में फोन के इस्तेमाल पर रोक
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आदेश जारी कर कहा है कि कोई भी ऑफीसियल बैठक में फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली:
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आदेश जारी कर कहा है कि कोई भी ऑफीसियल बैठक में फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले पीएम का पद संभालने के बाद नरेंद्र मोदी ने भी बैठकों में मोबाइल फोन को बैन कर दिया था।
राज्य में हुए कैबिनेट विस्तार और बंटवारे में कांग्रेस के हिस्से में गृह मंत्रालय समेत कुल 22 मंत्रालय आए हैं। जिसमें सिंचाई, स्वास्थ्य, कृषि सहित महिला और बाल विकास मंत्रालय मिला है।
वहीं जेडीएस के खाते में वित्त और उत्पाद विभाग, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, पर्यटन और परिवहन सहित कुल 12 मंत्रालय आए हैं।
कैबिनेट विस्तार के बाद उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा, 'हम अच्छा शासन जारी रखेंगे। यह समझौता नहीं है, हम दोनों को एक साथ आना है। लेन और देन की नीति रहेगी। आखिरी तक हमें गठबंधन चलना है।'
इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक में कैबिनेट पर थमा घमासान, जेडीएस को वित्त और कांग्रेस को गृह मंत्रालय
बता दें कि राज्य में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार बनी है। जेडीएस नेता कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाया गया है, वहीं कांग्रेस नेता केजी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। यहां बीजेपी को 104 सीटें मिली है वहीं कांग्रेस के खाते में 78 सीटें है। जबकि जेडीएस गठबंधन ने 38 सीटों पर कब्जा जमाया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी