शर्मनाक! सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर के बाद कानपुर बना सबसे गंदा रेलवे स्टेशन, पटना दूसरे पर
जहां देश के प्रधानमंत्री लोगों के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं वहां रेलवे स्टेशन को लेकर किए गए एक सर्वे ने लिस्ट जारी की है जिन जगहों पर इस अभियान का कोई असर नहीं हुआ है।
नई दिल्ली:
जहां देश के प्रधानमंत्री लोगों के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं वहां रेलवे स्टेशन को लेकर किए गए एक सर्वे ने लिस्ट जारी की है जिन जगहों पर इस अभियान का कोई असर नहीं हुआ है।
रेलवे के इंटरेक्टिव वाइस रेस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) के जरिए सफाई को लेकर कराए गए सर्वे में कानपुर को सबसे गंदे रेलवे स्टेशन की लिस्ट में टॉप पर जगह मिली है।
वहीं बिहार की राजधानी पटना को दूसरा स्थान मिला है। देश की राजधानी का पुराना दिल्ली रेलवे स्टेशन इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है, वहीं आर्थिक राजधानी माने जाने वाले मुंबई शहर के भी तीन स्टेशन इस लिस्ट में शामिल हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की ओर से दुनिया के सबसे ज्यादा 15 प्रदूषित शहरों की एक सूची जारी की गई थी जिसमें 14 शहर भारत के ही शामिल थे।
और पढ़ें: ताजमहल को दुनिया में छठा, एशिया में दूसरा स्थान, ट्रिपएडवाइजर ने जारी की लिस्ट
इस लिस्ट में भी उत्तरप्रदेश का कानपुर शहर टॉप पर था। बता दें कि यह सर्वे 11 से 17 मई के बीच कराया गया था जिसमें 342 ट्रेनों में 300 यात्रियों से बातचीत करके उनकी राय भी जानी गई।
इस सर्वे में उत्तरप्रदेश के सबसे ज्यादा चार शहर शामिल हैं। वहीं अपने फैशन के लिए मशहूर चंड़ीगढ़ भी इस लिस्ट में 10वें स्थान पर काबिज है।
देश के सबसे गंदे स्टेशन
1. कानपुर सेंट्रल
2. पटना जंक्शन
3. कल्याण
4. वाराणसी जंक्शन
5. लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई
6. इलाहाबाद
7. पुरानी दिल्ली
8. ठाणे
9. लखनऊ
10. चंडीगढ़
और पढ़ें: आयरलैंड: भारत की बेटी ने बदल डाला गर्भपात से जुड़ा कानून, हटा प्रतिबंध
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर