logo-image

विजय माल्या गिरफ्तारी के चंद घंटे पहले फॉर्मूला वन की टीम के बारे में कर रहे थे ट्वीट

गिरफ्तारी के चंद घंटे पहले विजय माल्या काफी खुश थे और फार्मूला वन रेस की अपनी टीम के बारे में ट्वीट कर रहे थे।

Updated on: 18 Apr 2017, 06:09 PM

नई दिल्ली:

शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें लंदन के वेस्ट मिनिस्टर मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और अब उन्हें बेल भी मिल गई है। लेकिन गिरफ्तारी के चंद घंटे पहले वो फार्मूला वन रेस की अपनी टीम के बारे में ट्वीट कर रहे थे।

विजय माल्या पर बैंकों से 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज़ लिया था और वो कर्ज़ चुकाए बिना ही भारत छोड़कर ब्रिटेन भाग गए।

माल्या को भारत वापस लाने के लिए भारत सरकार कोशिशें कर रही है। जिसके लिेये ब्रिटेन सरकार से इस संबंध में बातचीत भी चल रही है।

विजय माल्या सहारा फोर्स वन के प्रमुख हैं और फोर्स वन इंडिया के ड्राइवर फ़ॉन्ज़ो सेलिस के वापस आने पर काफी खुश भी थे।