logo-image

दोगुनी हुई जनधन खातों से पिछले 15 दिनों में निकाले गये 3,285 करोड़ रुपए

नोट बंद करने की घोषणा के बाद इन खातों में एक महीने में 28,973 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ था।

Updated on: 01 Jan 2017, 05:23 PM

नई दिल्ली:

नोटबंदी के बाद 25.5 करोड़ जनधन खातों में कुल जमा राशि 45,636.61 करोड़ रुपए तक पहुंच गयी थी। लेकिन पिछले 15 दिनों में 3,285 करोड़ रुपए निकाले गए हैं।

हालांकि कर विभाग की जनधन खातों पर नजर बनी हुई है। 10 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच 48 लाख जनधन खातों में कुल जमा राशि 41,523 करोड़ पाई गई। नोटबंदी से पहले इन खातों में 45,636.61 करोड़ रुपये जमा थे। इन दोनों को मिलाकर कुल जमा राशि तकरीबन 87,160 करोड़ हो जाती है।

जनधन खातों के दुरपयोग को रोकने के लिए जनधन खातों से निकासी की ऊपरी सीमा 10,000 रुपए प्रतिमाह तय की गई है। इसके बावजूद पिछले 15 दिनों में इन खातों से 3,285 करोड़ रुपए निकाले गए। जनधन खातों में जमा की ऊपरी सीमा 50,000 रुपए है।

ये भी पढ़ें- पीएम की चेतावनी के बाद घटने लगी जन-धन खातों में जमा रकम

चौंकाने वाली बात यह रही कि जनधन खातों में उनकी लिमिट से ज्यादा धनराशि जमा कराई गई। 8 नवंबर को 500 और 1,000 का नोट बंद करने की घोषणा के बाद इन खातों में एक महीने में 28,973 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ था।

मंत्रालय के मुताबिक, 7 दिसंबर को जनधन खातों में जमा राशि 74,610 करोड़ रुपए के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि इसके कुछ दिनों बाद जमा राशि में गिरावट देखने को मिली। नोटबंदी समाप्त होने से दो दिन पहले यानी 28 दिसंबर को सयह घटकर 71,037 करोड़ रुपए रह गई।

ये भी पढ़ें- नोटबंदी के बाद 2 लाख़ रूपये जमा किये हैं, तो बैंक में पैन कार्ड लेकर जाइये तभी निकाल पायेंगे पैसे

जानकारी के मुताबिक 9 नवंबर को जनधन खातों में कुल जमा राशि 45,636.61 करोड़ रुपए थी। जनधन योजना की शुरूआत 2014 में की गई और इन खातों में नोटबंदी के बाद सबसे अधिक पैसे जमा हुए हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पैसे जमा हुए हैं, जिसके बाद पश्चिम बंगाल और राजस्थान का नंबर आता है।