logo-image

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की गई, जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

Updated on: 09 Mar 2017, 09:48 PM

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की गई, जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

शीतकालीन राजधानी जम्मू में सेना के सूत्रों ने को बताया, 'पाकिस्तानी सेना ने आज (गुरुवार) पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर में बिना उकसावे संघर्षविराम का उल्लंघन किया।'

सूत्र ने बताया, 'पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलाबारी में भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।'

विधानसभा चुनाव 2017 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें