logo-image

जम्मू-कश्मीर: मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक महिला की मौत

जम्मू-कश्मीर के मेंढर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार तड़के नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया और भारी गोलीबारी की।

Updated on: 12 Aug 2017, 09:07 AM

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के मेंढर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार तड़के नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया और भारी गोलीबारी की। भारत की ओर से भी पाकिस्तान की गोलीबारी का लगातार जवाब दिया जा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। उरी सेक्टर के कमालकोट में पाकिस्तान सेना ने भारतीय चौकियों पर जमकर गोलियां बरसाई।

आपको बता दें की पाकिस्तान ने आठ अगस्त को भी कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। जिसमें एक जवान शहीद हो गए थे।