जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ करते हुए एक आंतकवादी को मार गिराया गया है। इसके बाद इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ करते हुए एक आंतकवादी को मार गिराया गया है। इसके बाद इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह घटना शुक्रवार सुबह की है, जिसके बाद ऐसी आशंकाए व्यक्त की जा रही है कि बाकी आंतकवादी एलओसी से वापस चले गए होंगे।
इससे पहले बीती रात राज्य के संभोर गांव में हुए एक एनकाउंटर में दो जवान शहीद हो गए थे जबकि एक आंतकवादी मारा गया था। आतंकियों के साथ यह सुरक्षाबलों की मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब पुलवामा में दो आतंकवादियों के बारे में पूछताछ के बाद सुरक्षा बलों ने जानकारी हासिल की।
यह ऑपरेशन 50 राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप और सेंट्रल रिज़र्व पुलिस के संयुक्त प्रयास द्वारा किया गया। घटना के बारे में और जानकारी मिलनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: 'साहो' में प्रभास के जबरदस्त एक्शन का डोज, अबू धाबी में होगी शूटिंग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां