logo-image

जम्मू-कश्मीर: सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठिए को मार गिराया

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, 'घुसपैठिए को चुनौती दी गई, उसने फायरिंग की और सेना ने जवाबी कार्रवाई की। घुसपैठिए को मार गिराया गया और उसका शव जम्मू एवं कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया।'

Updated on: 05 Sep 2018, 01:33 PM

नई दिल्ली:

सेना ने बुधवार को कहा कि उसने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक घुसपैठिए को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, 'घुसपैठिए को चुनौती दी गई, उसने फायरिंग की और सेना ने जवाबी कार्रवाई की। घुसपैठिए को मार गिराया गया और उसका शव जम्मू एवं कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया।'

सूत्रों ने कहा कि यह घटना नियंत्रण रेखा के पास केरी इलाके में हुई।

हालांकि, मारे गए आतंकवादी के पास से किसी तरह के हथियार बरामद किए जाने की पुष्टि नहीं की गई है।