माजिद खान के बाद एक और युवा आतंकवाद छोड़ वापस घर लौटा
माजिद खान के बाद कश्मीर घाटी के एक और युवा ने आतंकवाद का साथ छोड़कर अपने घर वापस आ गया है। उसे माता-पिता ने भी उसके वापस आने की अपील की थी।
नई दिल्ली:
माजिद खान के बाद कश्मीर घाटी के एक और युवा ने आतंकवाद का साथ छोड़कर अपने घर वापस आ गया है। उसे माता-पिता ने भी उसके वापस आने की अपील की थी।
हाल ही में लश्कर ए तोयबा में शामिल हुए फुटबॉलर माजिद खान ने मां की पुकार पर आतंकवाद छोड़कर अपने घर वापस आ गया था।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया,'माता-पिता की अपील पर दक्षिण कश्मीर का एक और युवा आतंकवाद को छोड़कर वापस आ गया है।'
पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उस युवा के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।
इस बीच शोपियां के कापरिन में एक और विडियो सामने आया है जिसमें उसके माता-पिता अपने बेटे आशिक हुसैन भट से आतंकवाद छड़ने की अपील कर रहे हैं।
हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि जिस युवा ने आतंकवाद छोड़ा है वो भट ही है।
सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठनों में शामिल हुए कश्मीर के युवाओं से अपील की थी कि वो आतंकवाद छोड़कर वापस मुख्यधारा में आ जाएं। उन्हें अपना लिया जाएगा।
और पढ़ें: मां की पुकार सुन लौटा माजिद, फुटबॉलर से बना था लश्कर का आतंकी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें