जम्मू-कश्मीर: आंतकियों को हथियार देने का आरोप, 2 पुलिसकर्मी हिरासत में
जम्मू-कश्मीर में दो पुलिसकर्मियो को आतंकवादियों को हथियार मुहैया कराने के आरोपों के चलते पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर में दो पुलिसकर्मियो को आतंकवादियों को हथियार मुहैया कराने के आरोपों के चलते हिरासत में लिया गया है। इन पुलिसकर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी है। पुलिस ने कहा है कि शोपियां में दो पुलिसकर्मियों को ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले दो कर्मियों के खुलासे के बाद इन्हें हिरासत में लिया गया है।
इन दोनों अंडरग्राउंड कार्यकर्ताओं को पुलिस ने इस हफ्ते की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के डायरेक्टर जनरल एस पी वैद्य ने इस बात की पुष्टि की है कि दो पुलिस कर्मियों को हिरासत में लिया गया है।
वैद्य ने बताया, 'उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच की कार्यवाही के तहत उनसे पूछताछ की जा रही है।'
यह भी पढ़ें: 'पद्मावती' का ट्रेलर रिलीज, सभी कलाकारों का दिखा अलग अंदाज़
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें