पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ में दो नागरिकों की मौत
पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पुंछ जिले के चक्का दा बाग और खरी करमारा में गोलीबारी कर रही है।
highlights
- पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है
- पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पुंछ जिले के चक्का दा बाग और खरी करमारा में गोलीबारी कर रही है
नई दिल्ली:
पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पुंछ जिले के चक्का दा बाग और खरी करमारा में गोलीबारी कर रही है। गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई है।
मारे गए मोहम्मद शौकत सेना में काम करते थे और वह छुट्टी पर थे।
पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में उनके घर पर गोला गिरा, जिसकी वजह से वह और उनकी पत्नी मारे गए। सेना ने उनकी मौत पर शोक जताते हुए इस घटना की निंदा की है।
पाकिस्तान की तरफ से सुबह साढ़े छह बजे से गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब दे रही है।
#WATCH: Ceasefire violation by Pakistan in J&K's Poonch, two civilians killed. pic.twitter.com/r6kC3uTbp2
— ANI (@ANI_news) July 8, 2017
गौरतलब है कि आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन की बरसी के मौके पर घाटी में सुरक्षा-व्यवस्था के हालात सख्त किए गए हैं। पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख के कमान संभाले जाने के बाद नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन के मामलों में तेजी आई है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान