logo-image

AIIMS के 10 डॉक्टर्स की निगरानी में रविवार को होगा जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती वित्त मंत्री अरुण जेटली के आज कई मेडिकल टेस्ट हुए।

Updated on: 07 Apr 2018, 09:35 PM

नई दिल्ली:

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती वित्त मंत्री अरुण जेटली के आज कई मेडिकल टेस्ट हुए।

ट्रांसप्लांटेशन के लिए जेटली को शुक्रवार शाम को यहां भर्ती कराया गया था। माना जा रहा था कि आज ही उनका ऑपरेशन होगा। हालांकि अभी उन्हें एक दिन के ऑबर्जवेशन पर रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को ऑपरेशन हो सकता है। फिलहाल एम्स के 10 डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल में लगी है। जेटली को एम्स के कार्डियो न्यूरो बिल्डिंग के वीवीआईपी वार्ड में भर्ती किया गया है।

सूत्र बता रहे हैं कि एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अपोलो अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गुलेरिया ऑपरेशन करेंगे। ऑपरेशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं।

बीमारी के चलते जेटली को घर में ही 'नियंत्रित वातावरण' में रखा गया था, शुक्रवार शाम को ही उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: अब जरूरी सेवाओं में आधार अनिवार्य नहीं, UIADI ने लॉन्च किया वर्चुअल आईडी, ऐसे करेगी काम

अगले सप्ताह 10 वें भारत- ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय वार्ता में भाग लेने लंदन की यात्रा रद्द कर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खुद ही गुरुवार को ट्वीट कर किडनी की समस्या से पीड़ित होने की जानकारी दी थी।

जेटली ने ट्वीट में लिखा, 'मैं किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहा हूं। मैं इस दौरान घर से ही काम कर रहा हूं। डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार मेरा इलाज चल रहा है।'

जानकारी के मुताबिक ट्रांसप्लाटेसन के बाद जेटली को 10-15 दिन तक अस्पताल में रुकना पड़ सकता है।

वित्तमंत्री का वजन घटाने के लिए वर्ष 2015 में गैस्ट्रिक बाईपास ऑपरेशन की गई थी। जेटली ने गुरुवार को एम्स जाकर अपनी जांच कराई, जहां चिकित्सकों ने उनके किडनी की बीमारी के इलाज से पहले आराम की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें: आधार कार्ड पर SC का सरकार से सवाल, क्या जानकारी के नाम पर DNA सैंपल भी देना होगा!