जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल के अगले सीएम, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होंगे। इस बात की जानकारी बीजेपी के नेता और हिमाचल प्रदेश के पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर ने दी।
नई दिल्ली:
हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होंगे। विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय नेता और हिमाचल प्रदेश के पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर ने दी।
जयराम ठाकुर सेराज विधानसभा सीट से कांग्रेस के चेतराम को हराकर विधायक चुने गए हैं। इससे पहले प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष के तौर पर भी कमान संभाल चुके हैं। जयराम ठाकुर 5 बार से विधायक हैं।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं केंद्रीय नेतृत्व का शुक्रिया अदा करता हूं। इसके अलावा प्रेम कुमार धूमल जिन्होंने मेरा नाम आगे रखा और जेपी नड्डा व शांता कुमार जिन्होंने मेरे नाम पर अपना समर्थन दिया, सबका आभार।'
जयराम ठाकुर राज्य के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। साल 1998 में पहली बार विधायक बने थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विधायकों और राज्य की जनता के प्रति आभार जताया।
राज्य विधानसभा चुनाव में प्रेम कुमार धूमल के हारने के बाद से जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इस रेस में केंदीय मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल थे।
हालांकि जयराम ठाकुर को सीएम पद का दावेदार माना जा रहा था लेकिन पार्टी के अंदर उनके नाम की सहमति बनती नहीं दिखाई दे रही थी। जल्द ही जयराम ठाकुर राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
बता दें कि 68 सीटों वाले हिमाचल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी। जबकि तीन सीटें अन्य के खातों में गई थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी