logo-image

ISIS के निशाने पर ताज महल , गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

आतंकी संगठन आइएस ने मोहब्बत का पैगाम देने वाले ताजमहल पर हमले की धमकी दी है। इस आतंकी संगठन ने एक ग्राफिक्स के जरिये इस बात का संकेत दिया है कि ताजमहल आईएस के निशाने पर है।

Updated on: 17 Mar 2017, 02:32 PM

नई दिल्ली:

आतंकी संगठन आइएस ने मोहब्बत का पैगाम देने वाले ताजमहल पर हमले की धमकी दी है। आतंकी संगठन ने यह धमकी शुक्रवार को ट्वविटर के जरिए दी है। इस आतंकी संगठन ने एक ग्राफिक्स के जरिये इस बात का संकेत दिया है कि ताजमहल आईएस के निशाने पर है। 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आईएसआईएस के समर्थक अहवाल उम्मत मीडिया सेंटर ने ताज महल पर हमले का ग्राफिक जारी किया है। इसमें अगला निशाना ताजमहल को दिखाया गया है। इस ग्राफिक्स के ऊपर लिखा है कि न्यू टारगेट यानी अगला लक्ष्य। वहीं आतंकी संगठन ने दावा किया है कि वो भारत में धर्मिक स्थानों और शिक्षण सस्थानों को निशाना बना सकता है।

इस घटना का पता चलते ही उत्तर प्रदेश की खुफिया एजेंसी ATS और आगरा की पुलिस हरकत में आ गईं। गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया। आगरा पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़े: ताज़महल मेकअप के लिए तैयार, अगले एक साल नहीं होगा गुम्बद का दीदार

आगरा के ताजगंज इलाके में चौकसी

एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि ताजमहल की सुरक्षा के नजरिए से बम डिस्पोजल स्क्वायड दिन में दो बार सुबह और शाम को चेकिंग करता है। अब इसे तीन बार किया जा रहा है।

सुरक्षा के लिए यहाँ पर पीएसी भी लगा दी गई है। ताज सुरक्षा में लगी टीम को अलर्ट कर दिया गया है। ताजगंज में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। होटलों और सराय में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े: लखनऊ एनकाउंटर: आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल से जुड़ा था सैफुल्लाह, जानिए क्या है यह ख़तरनाक 'प्लान'