2017 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंची
अब सरकार पूर्वोत्तर के राज्यों में भी पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए जल्द ही कई योजनाएं बनाई जाएंगी।
नई दिल्ली:
भारत के टूरिज्म सेक्टर के लिहाज से साल 2017 काफी शानदार साबित हुआ है। जी हां, बीते साल यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई। इससे 27 अरब डॉलर की आमदनी हुई है।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अलफॉन्स का कहना है कि इस क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। हालांकि, वह इस आंकड़े को तेजी से बढ़ते देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि भारत एक अद्भुत जगह है। यहां हर शख्स के लिए सब कुछ है। इसीलिए पर्यटकों की संख्या और बढ़ाने की कोशिश जारी है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, रेल यातायात प्रभावित
केजे अलफॉन्स ने यह भी बताया कि पर्यटन क्षेत्र का भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 6.88 प्रतिशत योगदान है। साल 2017 के रोजगार से जुड़े कुल आंकड़ों में भी 12 फीसदी जॉब इसी क्षेत्र से है।
विदेशी टूरिस्टों की संख्या बढ़ने से पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है। साल 2013 में इस लिस्ट में भारत 65वें नंबर पर था। वहीं अब 40वें पर पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक, अब सरकार पूर्वोत्तर के राज्यों में भी पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके लिए जल्द ही कई योजनाएं बनाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर ज़िंदा है' का जादू बरकरार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी