logo-image

हिंद महासागर में घुसा 3 चीनी वॉरशिप, भारतीय नेवी ने कहा स्वागत है, 'हम सब देख रहे हैं'

हिंद महासागर में चीनी नौसेना और लड़ाकू जहाजों की बढ़ती मौजूदगी के बाद भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर मजाकिया लहजे में चीन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को सावधान किया है और कहा है 'हम आपको देख रहे हैं।'

Updated on: 18 Apr 2018, 05:51 PM

नई दिल्ली:

हिंद महासागर में चीनी नौसेना और लड़ाकू जहाजों की बढ़ती मौजूदगी के बाद भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर मजाकिया लहजे में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को सावधान किया है और कहा है 'हम आपको देख रहे हैं।'

हिंद महासागर में चीनी नेवी के तीन वॉरशिप्स के घुस आने के बाद भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर चीन को सचेत करते हुए कहा, पीएलए नेवी की 29 वीं ऐंटी-पाइरेसी एस्कॉर्ट फोर्स का हिंद महासागर क्षेत्र में स्वागत है। हैप्पी हंटिंग'

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी पर इंडियन नेवी ने वेलकम ट्वीट के बाद एक और ट्वीट में भारतीय नौसेना के वॉरशिप्स की तैनाती का नक्शा जारी किया। इस नक्शे से भारतीय नौसेना ने कूटनीतिक स्तर पर चीन का आगाह कर दिया है कि भारतीय नौसेना की हर तरफ 24 घंटे कड़ी नजर बनी हुई है।

वॉरशिप्स की तैनाती के ट्वीट के साथ ही भारतीय नौसेना ने ट्वीट में लिखा, फारस की खाड़ी से मलक्का स्ट्रेट और उत्तर में बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी हिंद महासागर तक और अफ्रीका के पूर्वी छोर तक 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

और पढ़ें: कैंब्रिज एनालिटिका विवाद से चिंतित SC ने कहा, चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकता है आधार डेटा लीक

एक के बाद एक ट्वीट कर भारतीय नौसेना ने जता दिया है कि अपने सीमा की सुरक्षा में पूरी तरह सजग और हर तरह से सुरक्षा और किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।

वहीं हिंद महासागर में अपनी नौसेना की बढ़ती मौजूदगी पर चीन ने कहा है कि उसने वॉरशिप्स को पाइरेसी के मद्देनजर तैनात किया है और उसका लक्ष्य हिंद महासागर क्षेत्र में रिसर्च के लिए बेस तैयार करना है।

और पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: ब्रिटेन से लिंगायतों समुदाय को साधेंगे पीएम मोदी