logo-image

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका, पहले मिली थी अनुमति

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को गुरुद्वारा जाने से रोक दिया गया। पहले बिसारिया को वहां जाने की अनुमति दे दी गई थी लेकिन बाद में रोक दिया गया है।

Updated on: 23 Jun 2018, 03:37 PM

नई दिल्ली:

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को गुरुद्वारा जाने से रोक दिया गया। पहले बिसारिया को वहां जाने की अनुमति दे दी गई थी लेकिन बाद में रोक दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के हसन अब्दाल में पंजा साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति पहले उन्हें मिल गई थी। इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका जा चुका है।

इससे पहले अप्रैल महीन में भारतीय उच्चायुक्त को वैशाखी मनाने पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं से मिलने से रोक दिया था। तब भारत ने पाकिस्तान की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

इतना ही नहीं इसी साल भारतीय दूतावास की एक टीम को भी गुरुद्वारा जाने से रोक दिया गया था। इस टीम को गुरुद्वारे में सिख तीर्थयात्रियों के एक जत्थे से मिलना था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें