जरूरत पड़ने पर दुबारा 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने से पीछे नहीं हटेगा भारत: सेना
उरी हमले के जवाब में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह फिर से ऐसे ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं।
highlights
- भारतीय सेना ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर फिर से 'सर्जिकल स्ट्राइक' कर सकती है
- उत्तरी कमान के हेड लेफ्टिनेंट जनरल अंबू ने कहा कि सेना जरूरत पड़ने पर फिर से 'सर्जिकल स्ट्राइक' कर सकती है
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के उरी में सैन्य मुख्यालय पर हुए हमले के जवाब में किए गए 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद भारतीय सेना ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह फिर से ऐसे ऑपरेशन को अंजाम दे सकती है।
सेना के उत्तरी कमान के हेड लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबू ने गुरुवार को कहा, 'भारतीय सेना भविष्य में जरूरत पड़ने पर फिर से नियंत्रण रेखा को पार करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है।'
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना मुख्यालय पर हुए हमले के बाद भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर पाकिस्तान के कब्जे जाने वाले कश्मीर में आतंकियों के लॉन्च पैड को नष्ट करते हुए कई आतंकियों को मार गिराया था।
सेना प्रमुख बिपिन रावत बोले, पाकिस्तान-चीन से एक साथ हो सकती है जंग
गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनलर देवराज अबू का यह बयान वैसे समय में सामने आया है जब चीन के साथ डोकलाम विवाद के समाधान के बाद आर्मी चीफ ने चीन और पाकिस्तान से एक साथ युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया था।
अंबू को लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुडा की जगह पर उत्तरी कमान का चीफ बनाया गया है। हुडा पिछले साल 30 नवंबर को रिटायर हो चुके हैं।
पाकिस्तान ने माना उसकी शह पर पल रहे हैं जैश-लश्कर जैसे आतंकी संगठन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां