दुनिया के 8 सबसे ताकतवर देशों में छठे नंबर पर भारत
अमेरिकी मैगज़ीन ‘द अमेरिकन इंट्रेस्ट’ में दुनिया के 8 सबसे ताकतवर देशों में छठे नंबर पर भारत।
नई दिल्ली:
अमेरिका की ‘द अमेरिकन इंट्रेस्ट’ मैगज़ीन ने भारत को 2017 के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में छठां स्थान दिया है। अमेरिका की विदेश नीति से जुड़ी इस मैगज़ीन में अमेरिका पहले स्थान पर है।
जबकि चीन और जापान को संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा रूस (चौथे) और जर्मनी (पांचवें) नंबर के साथ भारत से आगे हैं। भारत के बाद सातवें नंबर पर ईरान और इस्राइल को आठवां स्थान मिला है।
‘द अमेरिकन इंट्रेस्ट’ मैगज़ीन की आठ वैश्विक ताकतों से जुड़ी अपनी रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘जापान की तरह विश्व के शक्तिशाली देशों की सूचियों में अक्सर भारत की अनदेखी कर दी जाती है लेकिन वैश्विक मंच पर इसका स्थान दुर्लभ और उल्लेखनीय है।’
मैगज़ीन के मुताबिक भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां अंग्रेजी बोलने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है। इसके साथ ही यह विविधता से परिपूर्ण और तेजी से आगे बढ़ती आर्थिक ताकत है।
भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में देखें तो चीन, जापान और अमेरिका सभी अपने एशियाई सुरक्षा ढांचे को लेकर भारत के साथ सहयोग को लेकर उत्सुक हैं और यूरोपीय संघ, रूस भी आकर्षक व्यापार और रक्षा समझौतों के लिए नयी दिल्ली की तरफ देखता है।
मैगज़ीन ने कहा है कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों और आधुनिकीकरण के साथ अपनी क्षमता के उपयोग के जरिये भारत ने चतुराई से इन प्रतिद्वंद्वी शक्तियों से अलग अपनी राह बना ली है।’
अमेरिकी मैगज़ीन के मुताबिक नोटबंदी के बाद उत्पन्न आंतरिक समस्याओं और पाकिस्तान के भय के बावजूद भारत ने 2016 में अपने आधार को मजबूती दी है।
और पढ़ें - गणतंत्र दिवस: पीएम मोदी ने राजपथ पर प्रोटोकॉल तोड़ लोगों का किया अभिवादन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय