logo-image

ऐतिहासिक लाल किला को डालमिया ग्रुप ने पांच साल के लिए लिया गोद

डालमिया ग्रुप ने लाल किला को 5 साल के कॉन्ट्रेक्ट पर गोद लिया है। सरकार की 'एडॉप्ट ए हेरिटेज' पॉलिसी के तहत लाल किला को गोद लिया गया है।

Updated on: 28 Apr 2018, 03:57 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली की पहचान लाल किला को डालमिया ग्रुप ने पांच साल के लिए गोद ले लिया है। सरकार की 'एडॉप्ट ए हेरिटेज' पॉलिसी के तहत लाल किला को गोद लिया गया है। यह पहली ऐतिहासित इमारत है जिसे किसी निजी ग्रुप ने गोद लिया है।

गोद लेने के एवज में कंपनी ने सरकार को 25 करोड़ रुपए दिए हैं। इस कांट्रैक्ट के बाद अब लाल किले के रखरखाव की जिम्मेदारी डालमिया ग्रुप की होगी। हालांकि 15 अगस्त को पीएम के संबोधन के दौरान इसकी सुरक्षा भारत सरकार के हाथों में आ जाएगी।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक डालमिया ग्रुप ने ये कॉन्ट्रैक्ट इंडिगो एयरलाइंस और जीएमआर को पीछे छोड़कर हासिल किया है।

पिछले साल केंद्र सरकार ने 'एडॉप्ट ए हेरिटेज' स्कीम लॉन्च की थी। इस स्कीम के तहत पूरे देश की सौ ऐतिहासिक इमारतों को गोद लेने के लिए चिन्हित किया गया था।

इन इमारतों में प्रमुख रूप से ताजमहल, कांगड़ा फोर्ट, कोणार्क का सूर्य मंदिर और सती घाट सहति कई अन्य प्रमुख स्थल शामिल हैं।

लाल किले को पाचवें मुगल राजा शाहजहां ने 17वीं शताब्दी में बनाया था। शाहजहां ने उस समय अपनी राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित किया था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें