logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

ममता बनर्जी ने कहा, CJI के खिलाफ कांग्रेस का महाभियोग का प्रस्ताव गलत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग लाने का कांग्रेस का प्रस्ताव गलत है।

Updated on: 24 Apr 2018, 08:35 PM

नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग लाने का कांग्रेस का प्रस्ताव गलत है।

तृणमूल कांग्रेस ने सीजेआई के खिलाफ लाए गए महाभियोग के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'सीजेआई के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाने में कांग्रेस गलत थी। कांग्रेस हमारा समर्थन चाहती थी। लेकिन हमने नहीं किया।'

उन्होंने कहा, 'मैंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कहा कि वो महाभियोग को लेकर आगे न बढ़ें... हमारी पार्टी न्यायपालिका में दखल नहीं देना चाहती।'

राज्यसभा के सभापति और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कांग्रेस समेत सात दलों के सीजेआई के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इन दलों ने सीजेआई के खिलाफ दुराचार के पांच आरोपों को आधार बनाया है।

वेंकैया नायडू ने इन आरोपों को आधारहीन पाया और उसे खारिज कर दिया।

कांग्रेस ने नायडू के फैसले को जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला करार दिया। लेकिन नायडू का कहना है कि उन्होंने ये फैसला सोचसमझकर लिया है।

और पढ़ें: महाभियोग प्रस्ताव खारिज करने का फैसला सोच समझकर लिया: नायडू

कांग्रेस के हाथ मुस्लिमों के खून से रंगे: सलमान खुर्शीद