logo-image

IIT बॉम्बे को मिलेगा एक हजार करोड़ रूपए की आर्थिक मदद, पीएम नरेंद्र मोदी ने की घोषणा

पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक के जरिए राष्ट्र निर्माण को नई दिशा मिल रही है।

Updated on: 11 Aug 2018, 12:13 PM

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे​ के 56वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आज सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे है। पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक के जरिए राष्ट्र निर्माण को नई दिशा मिल रही है। बीते 6 दशकों की निरंतर कोशिशों का ही परिणाम है कि आईआईटी बॉम्बे ने देश के चुनिंदा संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। प्रधानमंत्री ने आईआईटी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के छात्रों ने देश में सबसे अच्छे स्टार्टअप शुरू किए। यहां के छात्र भारत की विविधता को बयां करते हैं।

पीएम मोदी का मुंबई एयरपोर्ट पर राज्यपाल सी विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने स्वागत किया।

जानें दस बड़ी बातेंः

1. राष्ट्र निर्माण के लिए आईआईटी बॉम्बे की स्थापना हुई।

2. आईआईटी बॉम्बे को एक हजार करोड़ रूपए की आर्थिक मदद मिलेगी।

3. आज इस अवसर पर सबसे पहले मैं डिग्री पाने वाले देश-विदेश के विद्यार्थियों, और उनके परिवारों को बधाई देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।

4. देश में कई समस्याएं है जिसका निवारण आप ढूंढ सकते है।

5. स्टार्ट-अप की जिस क्रांति की तरफ देश आगे बढ़ रहा है, उसका एक बहुत बड़ा सोर्स हमारे IIT हैं।

6. आपने आज तक जो हासिल किया और आगे जो करने जा रहे हैं, उससे आपकी अपनी, आपके परिवार की, 125 करोड़ देशवासियों की उम्मीदें जुड़ी हैं।

7. आपमें अद्भुत क्षमता है, जिसके बेहतर परिणाम भी आपको मिल रहा है।

8. ऊंचे लक्ष्य, ऊंची सोच आपको अधिक प्रेरित करेगी, उलझन आपके टैलेंट को सीमाओं में बांध देगा।

9. आप लोग अनेक छात्रों के जीवन में, उनका मार्गदर्शन कर नई रोशनी ला सकते हैं।