1968 में क्रैश हुआ था भारतीय वायुसेना का विमान, पर्वतारोहियों को मिला सैनिक का शव
आज से 50 साल पहले हिमाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना का एक विमान क्रेश हो गया था जिसके कुछ अवशेष और एक सैनिक का शव मिला है।
नई दिल्ली:
आज से 50 साल पहले हिमाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना का एक विमान क्रेश हो गया था जिसके कुछ अवशेष और एक सैनिक का शव मिला है। हिमाचल प्रदेश के ढाका ग्लेशियर बेस शिविर कैम्प में सैनिक का शव बर्फ में मिला है। पर्वतारोहियों की एक टीम को 1 जुलाई को यह शव मिला।
7 फरवरी 1968 को, भारतीय वायुसेना का एक विमान एएन -12 चंडीगढ़ से लेह तक 102 कर्मियों को लेकर उड़ान भरी थी। खराब मौसम के कारण, पायलट ने लेह के पास वापस आने का फैसला किया। उसके बाद अचानक विमान लापता हो गया और उसकी कोई खबर नहीं मिली।
बाद में पता चला कि विमान हिमाचल में लाहौल घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 2003 में, विमान के अवशेष ढाका ग्लेशियर में एक अभियान के दौरान बरामद किए गए थे।
1 जुलाई को, चंद्रभागा-13 चोटी पर एक स्वच्छता अभियान के तहत पर्वतारोहण की टीम को शव मिला। टीम को विमान के कुछ और हिस्से भी मिले। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया था।
और पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबल पर की फायरिंग, दो जवान घायल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर