logo-image

आज ही के दिन हुआ था ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण, जानें 7 फरवरी का इतिहास

तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 7 फरवरी क्या महत्व रखती है...

Updated on: 07 Feb 2019, 07:19 PM

नई दिल्ली:

जानें 7 फरवरी से जुड़ी देश-विदेश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में. इस सेक्शन से आप खुद को जोड़कर, इतिहास में हुई तमाम घटनाओं से अपने आप को अपडेट रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इतिहास के पन्नों में आज की तारीख यानी 7 फरवरी क्या महत्व रखती है...

भारत और विश्व इतिहास में 07 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1792 : प्रुशिया एवं आस्ट्रेलिया ने फ्रांस के खिलाफ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये.
  • 1836 : बेल्जियम ने आज ही संविधान स्वीकार किया था.
  • 1862 : ब्रिटेन के साहित्यकार एडवर्ड ब्राउन का जन्म हुआ था.
  • 1915 : चलती ट्रेन से पहली बार रेलवे स्टेशन को वायरलेस संदेश भेजा गया.
  • 1940 : आज ही के दिन ब्रिटेन मे रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ था.
  • 1945 : अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर की चर्चा.
  • 1962 : अमेरिका ने क्यूबा से आयात पर लगाई रोक.
  • 1983 : कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना हुई.
  • 1987 : जापान ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (A.N.C) को मान्यता दी.
  • 1999 : जार्डन के युवराज अब्दुल्ला गद्दी पर बैठे.
  • 2003 : फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफरिन, 2003 में भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे.
  • 2009 : महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को डी. लिट् की उपाधि दी.

7 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1980 : अभिनेत्री प्राची शाह का जन्म हुआ.
  • 1989 : डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर का जन्म हुआ.
  • 1993 : भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी किदम्बी श्रीकान्त का जन्म हुआ.
  • 1993 : अभिनेत्री शफफ नाज का जन्म हुआ था.

7 फरवरी को हुए निधन

  • 1942 : भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी शचीन्द्रनाथ सान्याल का निधन.
  • 2010 : पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक डा. टी आर विनोद का निधन.