हेमंत बिस्व सरमा ने फिर साधा चिदंबरम पर निशाना, कहा-राहुल के पीडी के हैं पसंदीदा
असम में बीजेपी के मंत्री हेमंत बिस्व सरमा और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ट्विटर पर एक दूसरे के आमने सामने हो गए हैं।
नई दिल्ली:
असम में बीजेपी के मंत्री हेमंत बिस्व सरमा और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ट्विटर पर एक दूसरे के आमने सामने हो गए हैं। सरमा ने एक बार फिर चिदंबरम पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना राहुल गांधी के तुलने से कर दी।
सरमा ने चिदंबरम पर तंज कसते हुए कहा, 'सर, आप कांग्रेस में दोबारा कब आए थे? जितना मैं जानता हूं आप तमिल मनीला कांग्रेस में थे। विशेषाधिकार प्राप्त लोग कुछ भी कर सकते हैं। चिट फंड से लेकर आईएनएक्स मीडिया स्कैम और पार्टी बदलने तक कुछ भी। खैर, पीडी विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को ही पसंद करता है।'
राहुल गांधी के पालतू कुत्ते का नाम पीडी है, जिसका विडियो कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्विटर पर शेयर किया था। सरमा के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है।
By the way sir when did you rejoin @INCIndia ? As per as I know you were in Tamil Maanila Congress. Privileged people can indulged in any activity right from Chit Fund to Inxmedia, can switch party. After all #Pidi likes privileged people https://t.co/P7CMBIRCYQ
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 23, 2017
असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा के कैंसर की बीमारी को लेकर विवादित बयान दिया था। सरमा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'कुछ लोग कैंसर जैसी घातक बीमारियों से इसलिए ग्रस्त हैं, क्योंकि उन्होंने अतीत में पाप किये हैं और यह 'ईश्वर का न्याय' है।'
इसे भी पढ़ेंः कैंसर पर असम के मंत्री की थ्योरी, कहा- 'पाप' की वजह से होता है रोग, यह है ईश्वर का न्याय
हेमंत बिस्व सरमा के विवादित बयान के बाद पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने जवाबी ट्वीट कर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'असम के मंत्री शर्मा कहते हैं कि कैंसर पापों के लिए ईश्वर का इंसाफ है। व्यक्ति के दल बदलने से भी यही होता है।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह