logo-image

हिमाचल प्रदेश में पलटी जवानों की गाड़ी, 8 जख्मी, एक की हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 8 जवान जख्मी हो गए हैं। एक जवान की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

Updated on: 09 Sep 2018, 05:18 PM

नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 8 जवान जख्मी हो गए हैं। एक जवान की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि कांगड़ा जिले के शाहपुर में छत्तीरी में आज यानी रविवार को जवानों की गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में लुढ़क गई। जिसमें आठ जवान जख्मी हो गए है।

सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। शाहपुर के एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

और पढ़ें : हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, महिला की हालत गंभीर

इधर, हरियाणा के रेवाड़ी में भी आज यानी रविवार को एक भीषण हादसा पेश आया। जहां कार और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत। वहीं एक महिला जख्मी है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

और पढ़ें : भीड़ हत्या में शामिल लोग खुद को राष्ट्रवादी नहीं कह सकते : वेंकैया नायड