logo-image

अंडमान: हेवलॉक आईलैंड पर फंसे 800 पर्यटक, खराब मौसम की वजह रेस्क्यू में रुकावट

अंडमान निकोबार में भारी बारिश की वजह से हेवलॉक आईलैंड पर करीब 800 पर्यटक फंसे हैं। जिसे रेस्क्यू करने के लिए नेवी की टीम तैयार है।

Updated on: 07 Dec 2016, 12:47 PM

highlights

  • अंडमान निकोबार के हेवलॉक आईलैंड पर फंसे 800 से अधिक पर्यटक
  • नेवी ने बित्रा, बंगाराम और कुंभीर जहाज को रेस्क्यू के लिए भेजा
  • खराब मौसम की वजह से नेवी को रेस्क्यू में हो रही है कठिनाई

नई दिल्ली:

अंडमान निकोबार में भारी बारिश की वजह से हेवलॉक आईलैंड पर करीब 800 पर्यटक फंसे हैं। जिसे रेस्क्यू करने के लिए नेवी की टीम तैयार है। खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू में कठिनाईयां हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि नेवी ने बित्रा, बंगाराम और कुंभीर जहाजों को इस काम के लिए भेजा है। सभी पर्यटकों को हैवलॉक द्वीप से निकालकर पोर्ट ब्लेयर ले जाया जाएगा। हेवलॉक आईलैंड पोर्ट ब्लेयर से 40 किलोमीटर दूर है।

नेवी के पीआरओ डीके शर्मा ने कहा, '800 से अधिक पर्यटक हेवलॉक आईलैंड पर हैं। हम रेस्क्यू के लिए तैयार हैं। मौसम ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।'

अंडमान और निकोबार के आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद मांगी थी।