उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में गरज के साथ पड़ सकती है छीटें
मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में रविवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है वहीं उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना जाताई गई है। दिल्ली में आज सुबह हवा में नमी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली में सुबह आर्द्रता 90 फीसदी तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।
इसे भी पढ़ेंः मंगोलपुरी मंगोलिया में नहीं है, मौत उनकी भी है लेकिन मीलार्ड देख तो लीजिये
विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी