दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से लगा भीषण जाम, इन जगहों पर जाने से करें परहेज
दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार रात भारी बारिश हुई। जिससे कई जगहों पर जलजमाव की समस्या पैदा हो गई। पालम, धौला कुआं में सड़के तालाब में तब्दील नजर आए। वहीं जलजमाव से भीषण जाम लगा हुआ है।
नई दिल्ली:
दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार रात भारी बारिश हुई। जिससे कई जगहों पर जलजमाव की समस्या पैदा हो गई। पालम, धौला कुआं में सड़के तालाब में तब्दील नजर आए। हालांकि रात होने की वजह से यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। लेकिन आज सुबह (28 अगस्त) सड़कें थम गई। गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। मंगलवार की सुबह लोग ऑफिस देर से पहुंचे।
Delhi: Visuals of waterlogged streets in Palam Mod area following heavy rainfall which lashed parts of the city last night. pic.twitter.com/XfNE68MIhX
— ANI (@ANI) August 28, 2018
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे पर जलजमाव की वजह से भारी जाम लगा हुआ है। सड़कों पर रेंग-रेंग के गाड़ियां चल रही हैं।
Gurugram: Traffic jam at Delhi-Jaipur Expressway due to waterlogging caused by heavy rainfall in parts of Delhi NCR. pic.twitter.com/YXDKRUsnwM
— ANI (@ANI) August 28, 2018
वहीं, धौलाकुंआ और पालम में भी जलजमाव की वजह से गाड़ियों की रफ्तार थम गई। लोग देर से ऑफिस पहुंच रहे हैं।
देश की अन्य ताज़ा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी मंगलवार को दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कर्नाटक, तेलंगाना सिक्कीम, नागालैंड और हिमालय के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को आज समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी भी जारी की गई है।
Delhi: Streets in Dhaula Kuan area are waterlogged following heavy rain which lashed parts of the city tonight. pic.twitter.com/9oGJGU6syg
— ANI (@ANI) August 27, 2018
और पढ़ें : केरल बाढ़: जल्द राहत के आसार नहीं, मोदी सरकार से पूरी सहायता राशि मिलने में लगेगा महीनों का समय
बता दें कि भारी बारिश की वजह से कई राज्य बाढ़ की मार झेल रहे हैं। केरल सदी का सबसे बड़े बाढ़ की मार झेल रहा है। अबतक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, लाखों लोगों का आशियाना तबाह हो चुका है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर