logo-image

महाराष्ट्रः नागपुर में भारी बारिश की संभावना, स्कूल को बंद रखने का जारी हुआ आदेश

महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावन को देखते हुए नागपुर के जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि शनीवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की जाए।

Updated on: 06 Jul 2018, 04:24 PM

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावन को देखते हुए नागपुर के जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि शनीवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की जाए।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना है। इससे पहले राज्य में हुए भारी बारिश के कारण मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रेलवे पुल का एक हिस्सा गिर गया था। इस घटना में 5 लोगों के घायल हो गए थे। 

इससे पहले राज्य में हुए भारी बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात पर बेहद बुरा असर पड़ा था। बारिश की वजह से अलग-अलग घटनाओं में अभी तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाले स्थानीय उपनगरीय ट्रेनें पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) और केंद्रीय रेलवे (सीआर) रेलवे ट्रैक पर पानी के भराव के चलते 15 से लेकर 30 मिनट तक देरी से चल रही थी।

मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रेलवे पुल का एक हिस्सा गिर गया जिसमें 5 लोगों के घायल होने की ख़बर है। इस घटना के बाद अंधेरी से विरार के बीच की रेल सेवा को फिलहाल रोक दिया गया।

बताया जा रहा है कि मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ज़मीन पर गिर पड़ा।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें