logo-image

ब्लू व्हेल गेम लिंक की जानकारी देने पर गुजरात सरकार देगी 1 लाख रुपये

गुजरात सरकार ने ब्लू व्हेल चैलेंज के वशीभूत किशोरों के आत्महत्या करने के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस लिंक की जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

Updated on: 08 Sep 2017, 12:00 PM

नई दिल्ली:

ब्लू व्हेल चैलेंज के चलते किशोरों द्वारा आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने इस लिंक की जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। 

गुजरात सरकार राज्य में इस गेम पर बैन लगा चुकी है। गौरतलब है कि हाल ही में ब्लू व्हेल चैलेंज में आत्महत्याओं के बढ़ते मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। इस जानलेवा ऑनलाइन किलर गेम ने गुजरात समेत देश के अन्य राज्यों में भी पैर पसारने शुरु कर दिए हैं।

गुरुवार को उत्तरप्रदेश में भी लखनऊ के इंदिरा नगर कॉलोनी में एक बच्चे ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। 14 साल के आदित्य का परिवार इस हादसे के बाद गहरे सदमे में है।

इससे पहले 5 सितंबर को ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जोधपुर में सामने आया था जहां पुलिस ने ब्लू व्हेल चैलेंज में वशीभूत लड़की को आत्महत्या करने से बचाया था। 

ब्लू व्हेल चैलेंज में वशीभूत लड़की चाहती थी मरना, पुलिस ने बचाई जान

यहां पुलिस अधिकारियों ने रात 11 बजे एक लड़की को झील के पास चक्कर लगाते हुई देखा और देखते ही देखते वो झील में कूद गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए लड़की को बचा लिया बाद में पूछताछ में पता चला कि वो ब्लू व्हेल चैलेंज फेस कर रही थी। उसके हाथ पर ब्लू व्हेल का चिह्न भी ब्लेड से गुदा मिला था।

ब्लू व्हेल गेम बना किलर: केरल, तमिलनाडु के बाद मध्य प्रदेश में भी गई बच्चे की जान

यह भी पढ़ें: इस फिल्म में दिखेगा सलमान खान का सबसे स्टाइलिश लुक

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें