बीजेपी के 'बाहुबली' अमित शाह, गुजरात विधानसभा से संसद तक का सफर
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार राज्य सभा सांसद बने हैं। इससे पहले वे गुजरात विधानसभा में विधायक थे।
नई दिल्ली:
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार राज्य सभा सांसद बने हैं। इससे पहले वे गुजरात विधानसभा में विधायक थे। बुधवार को पार्टी प्रमुख के रूप में उनके तीन साल पूरे हो गए।
खास बात यह है कि इस खास मौके पर उनके गृह राज्य गुजरात के विधायकों ने उन्हें राज्यसभा में भेजकर विशेष तोहफा भेंट किया है। शाह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भारी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में शाह ने बीजेपी को 71 जबकि एनडीए को 73 सीटें जितवाने में काफी महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। जीत के बाद अमित शाह को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।
अपने तीन साल के कार्यकाल में अमित शाह ने पार्टी को एक नया मुकाम दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए और गोवा में सरकार बनाने में अमित शाह की भूमिका खास माना जाता है। कई ऐसी उपलब्धियां हैं शाह की जिस पर डालते हैं एक नजर।
अमित शाह, जिसने पार्टी को दिया नया मुकाम
- अमित शाह के अध्यक्ष बनते ही पार्टी ने झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र में बीजेपी को जीत मिली और सरकार बनाने में कामयाब हुई।
- गोवा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बहुमत न होने के बाद भी बीजेपी जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने में सफल रही।
- पूर्वोत्तर के राज्य असम में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी। सर्बानंद सोनोवाल की अगुवाई में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाई।
इसे भी पढ़ेंः अहमद पटेल, कांग्रेस के 'चाणक्य' जिसने बीजेपी की नीति को कर दिया ध्वस्त
- जम्मू कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन की सरकार बनाने में भी अमित शाह की अहम भूमिका मानी जाती है।
- बिहार में महागठबंधन से मिली हार के बाद नीतीश कुमार को इससे जुदा करवाया। जिसके तुरंत बाद नीतीश के साथ मिलकर राज्य की सत्ता में वापसी की।
- अमित शाह अपने कार्यकाल में कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कई ऐसे प्लान तैयार किए। यही कारण है कि बीजेपी ने 11 करोड़ सदस्य जोड़े। फिलहाल बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है।
अमित शाह ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाकर यह दिखा दिया कि पार्टी के प्रति देश के लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह