logo-image

भारत के पहले इन देशों ने शुरू किया जीएसटी, कहीं रहा सफल तो कहीं बढ़ानी पड़ी टैक्स दरें

कोई भी बड़ा बदलाव अचानक नहीं आता बल्कि उसके आने में कई विरोधों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ भारत में जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विस टैक्स के आने से पहले महौल बना हुआ है।

Updated on: 30 Jun 2017, 12:08 AM

नई दिल्ली:

कोई भी बड़ा बदलाव अचानक नहीं आता बल्कि उसके आने में कई विरोधों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ भारत में जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विस टैक्स के आने से पहले महौल बना हुआ है। शुक्रवार रात 12 बजे स्पेशल बजट सत्र के दौरान इसे देश में लागू किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले पूरी दुनिया में करीब 160 देश जीएसटी को पारित कर चुके हैं। सभी देशों में इसके लागू होने के पहले कई सारे मतभेद रहे हैं। लेकिन बाद में सभी ने इसे स्वीकार किया है। यहां जानिए बाकी देशों ने कब और कैसे शुरू हुआ जीएसटी का सफर-

1. फ्रांस: फ्रांस ने इस व्यवस्था को सबसे पहले अपने देश में 1954 में लागू किया था। इसके बाद दुनिया के कई देशों ने इस मॉडल की तारीफ की और जीएसटी शुरू किया। ज्यादातर यूरोपियन देशों ने जीएसटी 1970-80 में लागू किया गया था।

2. चीन ने वेल्यू एडेड टैक्स (VAT) व्यवस्था 2016 में लागू की थी। इस दौरान चीन ने विवादित व्यापार टैक्स प्रणाली को चेंज किया था। चीन ने कई चीजों पर पार्ट्स में जीएसटी लगाया है।

और पढ़ें: लंबा रहा GST का सफर , वी पी सिंह ने की थी पहल, मोदी ने पहनाया अमलीजामा

3. जापान ने 1989 में कंजप्शन टैक्स (उपभोग कर) पेश किया था। जापान ने यह टैक्स 3 प्रतिशत रखा था। 1997 में इसे बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया और इस दौरान जापान में मंदी आ गई थी। इसके बाद 2012 डाइट टैक्स को डबल करके 10 प्रतिशत ज्यादा कर दिया। इसके बाद भी इस टैक्स में बढ़ोत्तरी की बात सामने आई थी जो कि संभवतः 2019 में की जाएगी।

4. मलेशिया में जीएसटी की शुरु्रआत 2015 में की गई थी। करीब 26 साल तक इंतजार करने के बाद यह टैक्स यहां पर लागू हो पाया था।

5. जीएसटी ऑस्ट्रेलिया में सन 2000 में लागू किया गया था। लागू करने के दौरान जीएसटी की अधिकतम रेंज 10 प्रतिशत रखी गई थी। लेकिन, फिलहाल देश 15 प्रतिशत करने के लिए प्लान कर रहा है।

6. न्यूजीलैंड में जीएसटी बिल 1986 में लागू किया गया था। यह पहले 10 प्रतिशत पर लाया गया था। इसके बाद इसे 1989 में 12.5 प्रतिशत और 2010 में 15 प्रतिशत कर दिया गया था।

और पढ़ें: जेटली ने महबूबा से किया आग्रह, खत में लिखा '1 जुलाई से जम्मू-कश्मीर में लागू करें GST'

7. सिंगापुर ने अपने देश में इस बिल को 1994 में लागू किया गया था। मुद्र स्फीति गिरने के बाद सोशल एक्टिविस्ट और एनजीओ ने इसका जमकर विरोध किया। मुद्रा स्फीति गिरने के बाद आईटी सेक्टर के बाद आज सिंगापुर में जीएसटी दूसरा सबसे बड़ा रेवेन्यू लाने का जरिया है।

8. ब्राजील में जीएसटी के ही तरह वैट लागू किय गया था। इसमें साओ पाउलो में 17 प्रतिशत और रियो डे जिनेरियो 18 प्रतिशत वैट लगाया जाता है। यहां पर अंतरराज्यीय सप्लाई पर 4 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक जीएसटी लगाया जाता है।

और पढ़ें: जीएसटी के साइड इफेक्ट्स: रेल के AC में सफर करना होगा महंगा

9. कनाडा में जीएसटी 1991 में पास किया गया था। इसमें भारत में आने वाले जीएसटी की तरह डबल मॉडल बनाया गया है। लेकिन कनाडा में राज्यों को यह स्वतंत्रता है कि वे केंद्रीय और राज्य जीएसटी में जा सकते हैं। हालांकि यहा पर जीएसटी ने मूल्य विकृतियां बढ़ाई हैं।

10. इनके अलावा कोंगो, गाम्बिया और मलेशिया जैसे देशों में भी पिछले 5 सालों के अदंर जीएसटी लागू किया गया है।