logo-image

फेसबुक पर 'नहीं रहे पर्रिकर' लिखने वाले व्यक्ति को गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के सेहत से संबंधित गलत जानकारी फैलाने के आरोप में प राज्य पुलिस के क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Updated on: 19 Apr 2018, 11:22 AM

नई दिल्ली:

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के सेहत से संबंधित गलत जानकारी फैलाने के आरोप में राज्य पुलिस के क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

आरोपी व्यक्ति फेसबुक के माध्यम से मुख्यमंत्री के हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहा था।

सिलवीरा नामक आरोपी ने फेसबुक पर लिखा था कि 'मुझे जानकारी मिली है कि पर्रिकर अब नहीं रहे'। इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और उसे गिरफ्तार किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'वास्को शहर के रहने वाले शख्स केनेथ सिलवीरा को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पर्रिकर के बारे में फेक न्यूज डाली थी।'

मनोहर पर्रिकर का फिलहाल अमेरिका में पैंक्रीयाज की बीमारी का इलाज चल रहा है।