logo-image

जीएफपी रैंकिंग 2017: भारत बना दुनिया में चौथी सबसे ताकतवर सेना, पाकिस्तान 13वें स्थान पर

जीएफपी रैंकिंग 2017 के अनुसार भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है। इस लिस्ट में सैन्य शक्ति के लिहाज से भारत से ऊपर सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन हैं।

Updated on: 06 Mar 2018, 10:54 AM

नई दिल्ली:

हाल ही में जारी किए गए जीएफपी रैंकिंग 2017 के अनुसार भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है। इस लिस्ट में सैन्य शक्ति के लिहाज से भारत से ऊपर सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन हैं।

ग्लोबल फायरपावर (जीएफपी) रैंकिंग में विश्व की सबसे ताकतवर सेना की सूची में भारत चौथे नंबर पर है। वहीं भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस सूची में 13वें स्थान पर है।

पाकिस्तान ने पहली बार टॉप 15 देशों की सूची में जगह पाई है।

जीपीएफ रैंकिंग में यह भी कहा गया है कि चीन जिस रफ्तार से अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है, उससे माना जा रहा है कि वो जल्द ही रूस को पछाड़कर दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएगा।

और पढ़ें: त्रिपुरा: भगवा जीत के बाद बीजेपी 'समर्थकों' ने लेनिन की मूर्ति पर चलाया बुलडोजर

जीएफपी की रिपोर्ट के अनुसार भारत सैनिक क्षमता के मामले में चीन से आगे है। भारत के पास कुल 42,07,250 सैनिक हैं जबकि चीन के पास केवल 37,12,500 जवान हैं।

हालांकि चीन के पास 22,60,000 सक्रिय सैनिक हैं जबकि भारत के पास 13,62,500 सक्रिय सैनिकों की फौज है। भारत की रिजर्व बटालियन की शक्ति 28,44,750 है वहीं चीन की यह 14,52,500 है।

ग्लोबल फायरपावर इस सूची को तैयार करने के लिए हर देश की सैन्य क्षमताओं को 50 अलग-अलग मानकों पर पर रखा जाता है।

ग्लोबल फायरपावर की इस सूची में परमाणु हथियारों के जखीरे को नहीं गिना जाता। हालांकि परमाणु हथियारों की क्षमता रखने वाले देशों को अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। रक्षा बजट भी इस आकलन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

यह भी पढ़ें: पीएनबी घोटालाः रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुई थी गड़बड़ी