गैंगस्टर अबू सलेम ने 'संजू' के निर्माताओं को भेजा कानूनी नोटिस, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम
इस फिल्म में संजय दत्त को अबु सलेम से मिलते और बंदूक लेते दिखाया गया है। अबू सलेम का कहना है कि उसकी संजय दत्त से कभी मुलाक़ात नहीं हुई थी।
नई दिल्ली:
गैंगस्टर अबू सलेम ने 'संजू' फिल्म के निर्माता को क़ानूनी नोटिस जारी किया है। अबू सलेम का कहना है कि इस फिल्म में उसके बारे में जो भी जानकारी दी गई है वो ग़लत है। इसलिए निर्माता उन्हें माफीनामा भेजें।
उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता अगर 15 दिनों के अंदर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके ख़िलाफ़ मानहानि का केस किया जाएगा।
बता दें कि राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'संजू' विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित है। यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है जिसमें रणबीर कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है।
Gangster Abu Salem sends legal notice to makers of 'Sanju' movie, seeks publication of contradiction to the wrong information about him in the movie and an apology.Notice also states that if makers of the movie fail to do so in 15 days,he will file a defamation case against them. pic.twitter.com/Kn1FyyRLW0
— ANI (@ANI) July 27, 2018
इस फिल्म में संजय दत्त को अबु सलेम से मिलते और बंदूक लेते दिखाया गया है। अबू सलेम का कहना है कि उसकी संजय दत्त से कभी मुलाक़ात नहीं हुई थी। इतना ही नहीं उसने बंदूक सप्लाई का काम कभी नहीं किया है।
संजय दत्त पर बनी बयोपिक 'संजू' का बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। 29 जून को रिलीज़ हुई 'संजू' ने एक महीने में 333 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमा लिया है।
इस फिल्म की कमाई के आंकड़ों की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने दी।
#Sanju is SUPER-STRONG... [Week 4] Fri 1.28 cr, Sat 2.19 cr, Sun 3.28 cr. Total: ₹ 333.55 cr. India biz. ALL TIME BLOCKBUSTER.#Sanju biz at a glance...
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 23, 2018
Week 1: ₹ 202.51 cr
Week 2: ₹ 92.67 cr
Week 3: ₹ 31.62 cr
Weekend 4: ₹ 6.75 cr
Total: ₹ 333.55 cr
India biz.
'संजू' ने '3 इडियट' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ने एक हफ्ते में 202.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल, सोनम कपूर और दीया मिर्जा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
और पढ़ें- हेमा मालिनी ने कहा, एक मिनट में बन सकती हूं यूपी की मुख्यमंत्री
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए