भय्यूजी महाराज का अंतिम संस्कार आज, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
पारिवारिक तनाव में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले संत और आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज (उदय राव देशमुख) का बुधवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार होगा।
नई दिल्ली:
पारिवारिक तनाव में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले संत और आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज (उदय राव देशमुख) का बुधवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार होगा। उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए इंदौर के सूर्योदय आश्रम में रखा गया है। भय्यूजी को मुखाग्नि उनकी बेटी कुहू देगी।
भय्यूजी महाराज के पार्थिव देह को बुधवार सुबह सिल्वर स्प्रिंग इलाके में स्थित आवास से सूर्योदय आश्रम ले जाया गया, जहां उनके अनुयायियों की भीड़ उमड़ी हुई है। कतारों में खड़े सैकड़ों लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि भय्यूजी के पार्थिव देह को उनकी बेटी कुहू मुखाग्नि देगी। यह फैसला उनके करीबियों ने लिया है।
गौरतलब है कि भय्यूजी ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में भय्यूजी ने तनाव के चलते आत्महत्या करने का जिक्र किया था।
भय्यूजी की आत्महत्या के बाद जो बातें खुलकर सामने आ रही हैं, उससे पता चल रहा है कि भय्यूजी की बेटी कुहू और उनकी दूसरी पत्नी डॉ.आयुषी के बीच बहुत गहरे मतभेद थे।
उनकी बेटी इस हादसे के लिए डॉ. आयुषी को जिम्मेदार ठहरा रही हैं।
ये भी पढ़ें: बंगला तोड़फोड़ विवाद: राज्यपाल ने योगी से की कार्रवाई की मांग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य