उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में फ्रांसीसी पर्यटकों को स्थानीय युवकों ने गाली-गलौज कर पीटा
सभी 11 पर्यटक फ्रांस के रहने वाले थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। घटना के बाद घायल पर्यटकों को मिर्जापुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।
highlights
- घायल पर्यटकों को मिर्जापुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया
- सभी 11 पर्यटक फ्रांस के रहने वाले थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी
- उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में चार स्थानीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया है
मिर्जापुर:
उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के अहरौरा इलाके में एक बार फिर स्थानीय युवकों द्वारा विदेशी पर्यटकों के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है।
सभी 11 पर्यटक फ्रांस के रहने वाले थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। घटना के बाद घायल पर्यटकों को मिर्जापुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।
हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में चार स्थानीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
फ्रांसीसी पर्यटकों के भारतीय मित्र रिया दत्त ने कहा, 'कुछ स्थानीय लड़कों ने सभी पर्यटकों को गाली दिए, छेड़छाड़ किए और फिर मारपीट भी की। जब मैंने उनको रोकने की कोशिश की, वे मुझे भी पीटना शुरू कर दिए। पीटने वालों ने और भी लोगों को पीटने के लिए बुला लिया। खुद को बचाने के लिए हमने भी उन्हें पीटना शुरू कर दिया।'
घायल पर्यटकों में एक ने कहा, 'हमलोग वापस जा रहे थे, अचानक कुछ लोग आए और हमें गाली देने लगे। उसके बाद इन लोगों ने डंडों के साथ हमें पीटना शुरू कर दिया। मेरा एक दोस्त बुरी तरह घायल है।'
हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस का कोई बयान नहीं आया है। राज्य में इस तरह की घटना पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है।
कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा बिना किसी बात पर एक जर्मनी के नागरिक को पीटा गया था।
वहीं अक्टूबर में भी 26 तारीख को फतेहपुर सिकरी में स्विटजरलैंड के एक जोड़े को बेरहम तरीके से पीटा गया था।
और पढ़ें: अमेरिका के शिकागो में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, परिजनों ने मांगी सरकार से मदद
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य