वेंकैया नायडू ने कहा, सरकार को अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करना चाहिए
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि देश के लोग अपनी अभिव्यक्ति की आजादी से प्यार करते हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों को उनके इस अधिकार का हर हाल में सम्मान करना चाहिए।
नई दिल्ली:
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि देश के लोग अपनी अभिव्यक्ति की आजादी से प्यार करते हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों को उनके इस अधिकार का हर हाल में सम्मान करना चाहिए।
वेंकैया ने रामनाथ गोयनका एक्सेलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड प्रदान करने के बाद कहा, 'लोग बेहतर जीवन की चाह रखते हैं और उनकी आशा और अपेक्षाएं ऊंची हैं। विपक्ष की अपनी अहमियत है और सरकार की अपनी।'
उन्होंने कहा, 'आप (सरकार) के पास विपक्ष की बातें सुनने की क्षमता होनी चाहिए। (बाद में) आप जो चाहें वो करें।' नायडू ने कहा कि बहस और चर्चा हमेशा समाधान पाने में मददगार होते हैं और एक-दूसरे के विचारों को समाहित करने की समझ होनी चाहिए।
नायडू ने पत्रकारिता के बारे में कहा कि इसकी शुरुआत मिशन के साथ हुई थी, लेकिन आज कुछ लोग इसका इस्तेमाल कमीशन के लिए कर रहे हैं।
और पढ़ें: गुजरात को मोदी सरकार का तोहफा, वडोदरा में बनेगा पहला रेल यूनिवर्सिटी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें