नहीं रहे यूएन के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान, इस वजह से हुआ निधन
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्ना का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। शांति पुरस्कार विजेता कोफी अन्ना शनिवार (18अगस्त) को एक छोटी सी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गये।
नई दिल्ली:
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। शांति पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान शनिवार (18अगस्त) को एक छोटी सी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गये।
और पढ़ें : NN Exclusive: इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा- भारतीय एजेंट बता मिल रही हैं धमकियां
कोफी अन्नान फाउंडेशन ने अन्नान के निधन की खबर को जारी किया। उनका निधन स्विटजरलैंड में हुआ जहां वे अपना इलाज करवा रहे थे। 2001 में कोफी अन्ना को उनके मानवीय कार्यों के लिए नोबल का शांति पुरस्कार दिया गया था। जनवरी 1997 से दिसंबर 2006 तक वो संयुक्त राष्ट्र के सातवें महासचिव के तौर पर कार्यरत रहे। कोफी अन्नान पहले अफ्रीकी मूल के संयुक्त राष्ट्र महासचिव थे।
Former UN Secretary General Kofi Annan has passed away: United Nations pic.twitter.com/E2Gilv8aYs
— ANI (@ANI) August 18, 2018
नोबल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का जन्म घाना के कुमासी में साल 1989 में हुआ था। महासचिव रहने के दौरान उन्होंने 2015 तक वैश्विक गरीबी को कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
कोफी अन्नान फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष थे। इसके साथ ही नेल्सन मंडेला द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय संगठन 'द एल्डर' के अध्यक्ष थे।
कब कहां कोफी अन्नान ने काम किया
- अन्नान 1962 में संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
- मई 1974 से नवंबर 1974 तक वो मिस्र में शांति अभियान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा कार्यरत असैनिक कर्मचारियों के मुख्य अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे।
- मार्च 1993 में अन्नान संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया और वे दिसम्बर 1996 तक इस पद पर कार्यरत रहे।
- जनवरी 1997 से दिसंबर 2006 तक संयुक्त राष्ट्र के सातवें महासचिव रहे।
कोफी अन्ना की शिक्षा
- अन्नान ने मैकलेस्टर कॉलेज में अर्थशास्त्र का अध्ययन किया।
- स्नातक संस्थान जिनेवा से इंटरनेशनल रिलेशंस और एमआईटी में मैनेजमेंट किया।
और पढ़ें : VIDEO: इमरान का शपथ लेकिन विवादों में सिद्धू, POK के राष्ट्रपति संग बैठने पर उठे सवाल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी