फुट ओवर हादसा: मुंबई की अदालत ने ऑडिटर की पुलिस हिरासत 28 मार्च तक बढ़ाई
मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बाहर हुए फुट ओवर ब्रिज हादसे में गिरफ्तार ऑडिटर को मुंबई की सत्र अदालत से झटका लगा है.
नई दिल्ली:
मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बाहर हुए फुट ओवर ब्रिज हादसे में गिरफ्तार ऑडिटर को मुंबई की सत्र अदालत से झटका लगा है. अदालत ने पुल का ऑडिट करने वाले ऑडिटर नीरज देसाई की पुलिस हिरासत को 28 मार्च तक बढ़ा दिया है. 18 मार्च को फुटओवर ब्रिज हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑडिटर नीरज देसाई को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा पुलिस ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और भारतीय रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था. पुल हादसे के बाद चार इंजीनियरों को भी सस्पेंड किया जा चुका है. मुंबई पुलिस ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और भारतीय रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया.
बता दें कि 14 मार्च को मुंबई में फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से कई लोग घायल हो गए थे जबकि पांच लोगों की मौत हो गयी. पांच मृतकों की पहचान अपूर्वा प्रभु (35), रंजना तांबे (40), भक्ति शिंदे (40), जाहिद सिराज खान (32) और तपेंद्र सिंह (35) के रूप में हुई है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब पुल ढहा तब पास के सिग्नल पर लाल बत्ती के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था और इसी कारण से ज्यादा मौतें नहीं हुई. इस हादसे के बाद मध्य रेलवे ने भांडुप, कुर्ला, विखरोली, दीवा और कल्याण जंक्शन स्टेशन के फुटओवर ब्रिज को ढहाने का फैसला किया है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य